लव जिहाद के खिलाफ कॉलेज छात्राओं समेत महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन… प्रतीकात्मक रूप से आरोपियों को दी फांसी…

मध्यप्रदेश/भोपाल : राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों से सामने आने लव जिहाद की घटनाओं को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। इस बीच आज शुक्रवार को सकल हिंदू समाज ने भोपाल के करीब 26 चौराहों में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी युवतियों ने आधे शरीर पर भगवा और आधे शरीर पर बुर्का पहनकर अनोखा प्रदर्शन कराया। आज कोलार के बीमा कुंज पर समेत कई जगह पर प्रदर्शन हुआ। जिसमें हजारों घरेलू और कामकाजी महिलाओं समेत स्कूल-कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही। ज्यादा भीड़ की वजह से कोलार सिक्स लेन पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘लव जिहाद करने वालों को, गोली मारों सालों को’ के नारे भी लगे। भोपाल में कुछ जगह पर युवतियां भगवा झंडे थामे नजर आईं। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से लव जिहाद के आरोपियों को फांसी भी दी गई।