cgmp24news.com https://cgmp24news.com Thu, 05 Mar 2026 09:06:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://cgmp24news.com/wp-content/uploads/2025/06/cropped-Picsart_24-09-17_10-02-10-640-1-32x32.jpg cgmp24news.com https://cgmp24news.com 32 32 गणपति नेपाल से गिरफ्तार : बस्तर में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर… https://cgmp24news.com/2026/03/05/ganpati-arrested-from-nepal-big-news-from-the-naxal-front-which-is-breathing-its-last-in-bastar/ https://cgmp24news.com/2026/03/05/ganpati-arrested-from-nepal-big-news-from-the-naxal-front-which-is-breathing-its-last-in-bastar/#respond Thu, 05 Mar 2026 09:06:07 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18249 छत्तीसगढ़/जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर मिली है। दुर्दांत नक्सली और माओवादियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गणपति माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल से पकड़ा गया गणपति 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था। गणपति की गिरफ्तारी को नक्सल संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा ह कि, नक्सलियों की मांद में सुरक्षाबलों द्वारा किया गया यह अंतिम प्रहार है।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/05/ganpati-arrested-from-nepal-big-news-from-the-naxal-front-which-is-breathing-its-last-in-bastar/feed/ 0
भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम मुठभेड़ में ढेर…  https://cgmp24news.com/2026/03/05/acm-of-bhairamgarh-area-committee-naxalite-rajesh-punem-carrying-a-reward-of-rs-5-lakh-killed-in-encounter/ https://cgmp24news.com/2026/03/05/acm-of-bhairamgarh-area-committee-naxalite-rajesh-punem-carrying-a-reward-of-rs-5-lakh-killed-in-encounter/#respond Thu, 05 Mar 2026 08:50:49 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18246 छत्तीसगढ़/ दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमाक्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सोमवार को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र माओवादी मारा गया। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम राजेश पुनेम के रूप में की गई है, जिस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम राजेश पुनेम मुठभेड़ में ढेर…

पुलिस के अनुसार थाना गीदम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुमलनार, गिरसापारा एवं नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री एवं हथियारों का डंप छिपाए जाने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को योजनाबद्ध तरीके से रवाना किया गया।

माओवादियों ने घात लगाकर की अंधाधुंध फायरिंग…

दोपहर लगभग 12:30 बजे पुलिस बल संभावित डंप स्थल की ओर बढ़ा और जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग व घेराबंदी शुरू की। रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि माओवादियों की मंशा जवानों की हत्या कर हथियार लूटने की थी।

पुलिस पार्टी ने तत्काल सुरक्षित स्थान लेकरमा ओवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवानों ने आत्मरक्षा में संयमित और सटीक जवाबी कार्रवाई की। प्रभावी जवाबी फायरिंग के बाद माओवादी कमजोर पड़ गए और घने जंगल, पहाड़ी भूभाग तथा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/05/acm-of-bhairamgarh-area-committee-naxalite-rajesh-punem-carrying-a-reward-of-rs-5-lakh-killed-in-encounter/feed/ 0
रायपुर : राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन। https://cgmp24news.com/2026/03/05/raipur-chhattisgarh-congress-candidate-phoolodevi-netam-filed-her-nomination-for-rajya-sabha/ https://cgmp24news.com/2026/03/05/raipur-chhattisgarh-congress-candidate-phoolodevi-netam-filed-her-nomination-for-rajya-sabha/#respond Thu, 05 Mar 2026 08:43:04 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18243 रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. सीट हो रही सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है।

 

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/05/raipur-chhattisgarh-congress-candidate-phoolodevi-netam-filed-her-nomination-for-rajya-sabha/feed/ 0
रायपुर : राज्यसभा की छत्तीसगढ़ भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया।  https://cgmp24news.com/2026/03/05/raipur-chhattisgarh-bjp-candidate-for-rajya-sabha-lakshmi-verma-filed-her-nomination/ https://cgmp24news.com/2026/03/05/raipur-chhattisgarh-bjp-candidate-for-rajya-sabha-lakshmi-verma-filed-her-nomination/#respond Thu, 05 Mar 2026 08:37:56 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18240 छत्तीसगढ़/रायपुर : राज्यसभा की छत्तीसगढ़ से खाली हो रही सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक प्रस्तावक बने। नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कैबिनेट मंत्री और विधायक ने स्वागत किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में इस समय पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इनमें से दो सांसदों – फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा. वहीं भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा.

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/05/raipur-chhattisgarh-bjp-candidate-for-rajya-sabha-lakshmi-verma-filed-her-nomination/feed/ 0
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ https://cgmp24news.com/2026/03/03/may-holi-be-filled-with-the-colours-of-love-and-harmony-chief-minister-vishnu-dev-sai-wishes-the-people-of-the-state/ https://cgmp24news.com/2026/03/03/may-holi-be-filled-with-the-colours-of-love-and-harmony-chief-minister-vishnu-dev-sai-wishes-the-people-of-the-state/#respond Tue, 03 Mar 2026 12:28:58 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18237 रायपुर : प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर 3 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियाँ साझा करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/03/may-holi-be-filled-with-the-colours-of-love-and-harmony-chief-minister-vishnu-dev-sai-wishes-the-people-of-the-state/feed/ 0
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, CM साय ने दी बधाई https://cgmp24news.com/2026/03/03/chhattisgarh-achieved-historic-success-in-india-skills-2025-26-cm-sai-congratulated/ https://cgmp24news.com/2026/03/03/chhattisgarh-achieved-historic-success-in-india-skills-2025-26-cm-sai-congratulated/#respond Tue, 03 Mar 2026 12:24:14 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18234 रायपुर : इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर, 03 मार्च 2026 युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है।

यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। यह सफलता सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ईस्ट जोन की रीजनल प्रतियोगिता का समापन 02 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ, जिसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक एवं 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान अर्जित किए, जिनमें 01 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक तथा 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।
डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक, 3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर एवं सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक अर्जित कर राज्य को गौरवान्वित किया।

इसी तरह सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान, वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इसी तरह रेन्यूबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे, हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी ने मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। 19 कौशल ट्रेड्स में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 03 एवं 04 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग एवं रायगढ़ जिलों के प्रतिष्ठित संस्थानों में संपन्न हुई। व्यावहारिक मूल्यांकन के पश्चात 38 प्रतिभागियों का चयन रीजनल स्तर के लिए किया गया। रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 एवं मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक एवं पारदर्शी संचालन किया गया।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/03/chhattisgarh-achieved-historic-success-in-india-skills-2025-26-cm-sai-congratulated/feed/ 0
बलरामपुर : स्व-सहायता समूह से सशक्त हुई अनिता https://cgmp24news.com/2026/03/03/balrampur-anita-empowered-by-self-help-group/ https://cgmp24news.com/2026/03/03/balrampur-anita-empowered-by-self-help-group/#respond Tue, 03 Mar 2026 12:18:56 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18230 बलरामपुर : स्व-सहायता समूह से सशक्त हुई अनिता

स्व-सहायता समूह से सशक्त हुई अनिता

बिहान योजना से संवरा जीवन

बीसी सखी के रूप में निभा रही वित्तीय समावेशन में भूमिका

बलरामपुर, 03 मार्च 2026/ जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोटडीह निवासी श्रीमती अनिता गुप्ता ने समूह से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहयोग दिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़ने से पहले अनिता का परिवार कृषि कार्य पर ही निर्भर था। जिससे मुश्किलों से ही परिवार का खर्च निकल पाता था।

तब अनिता ने सिलाई कार्य शुरू किया लेकिन काम सीमित होने के कारण आय कम थी। सिलाई से होने वाली आय दैनिक खर्चों में ही खत्म हो जाती थी। जिससे किसी भी प्रकार की बचत नहीं हो पाती थी और बच्चों की भविष्य की चिंता बनी रहती थी।
अनीता ने आय में बचत के लिए 10 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर भोले बाबा महिला स्व-सहायता समूह का गठन किया। समूह में छोटी-छोटी बचत करने के साथ ही बिहान योजना के तहत बीसी सखी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी मिली। अनीता ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र से बैंकिंग का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने परीक्षा पास कर बैंकिंग कार्य करने की योग्यता प्राप्त की।

श्रीमती अनिता गुप्ता बताती है कि उन्होंने बिहान से 68 हजार रूपये का ऋण लेकर लेपटॉप और आवश्यक उपकरण खरीदी और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कियोस्क बीसी सखी के रूप में प्रारंभ की। बीसी सखी के रूप में काम करते हुए अनिता ने अपनी आय की बचत की और समय-समय पर ऋण भी लिया। उन्होंने ग्राम कोदौरा में भूमि लेकर अपना स्वयं का भवन निर्माण कर दुकान शुरू किया और व्यवसाय का विस्तार करते हुए किराना दुकान, कपड़ा सिलाई, बीसी सखी के रूप में बैंकिंग सेवाएं दे रहीं हैं और आस-पास के ग्राम पंचायतों में विभिन्न पेंशन, मनरेगा, मजदूरी और बचत खाते खोलने जैसी बैंकिंग सुविधाएं घर-घर जाकर वित्तीय समावेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में अनिता हर महीने लगभग 20 से 25 हजार की आय प्राप्त हो रही है। इससे अनीता का परिवार खुशहाल पूर्वक जीवन जी रहा है

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/03/balrampur-anita-empowered-by-self-help-group/feed/ 0
छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम होली से पहले रायपुर में लगातार कर रही कारवाई,पढिए कौन-कौन फंसा जांच.. https://cgmp24news.com/2026/03/03/the-chhattisgarh-food-and-drug-administration-team-is-continuously-taking-action-in-raipur-before-holi-read-who-all-are-involved-in-the-investigation/ https://cgmp24news.com/2026/03/03/the-chhattisgarh-food-and-drug-administration-team-is-continuously-taking-action-in-raipur-before-holi-read-who-all-are-involved-in-the-investigation/#respond Tue, 03 Mar 2026 12:06:49 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18227 छत्तीसगढ़/रायपुर। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए निकली खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बस स्टैण्ड पर संदेह होने पर में शहद जब्त किया है। बिहार की महिला 37 कंटेनरों में शहद भरकर रायपुर पहुंची थी, जिसकी कीमत 2.30 लाख रुपए आंकी गई है। शहद की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। वहीं त्योहार के मद्देनजर बाजार से मिठाई, खोवा,पेड़ा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 20 से ज्यादा लीगल सैंपल लिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला बस से उतरी है, जिसके पास काफी मात्रा में कंटेनर है। टीम ने जाकर नूरजहां खातून नामक महिला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह हजारीबाग की रहने वाली है शहद बेचने यहां आई है। 37 कंटेनरों में करीब साढ़े पांच सौ लीटर शहद देखकर संदेह हुआ। इस आधार पर 2.30 लाख रुपए कीमती शहद जब्त किया गया है और उसकी गुणवत्ता परखने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा त्योहार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए बाजार में लगातार जांच की जा रही है और संदेह होने पर मिठाई, खोवा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए विधिक नमूने उठाए गए हैं।

पिछले सप्ताहभर से की जा रही जांच के दौरान सुपर स्वीटस से लूज पेड़ा, बीकानेर मिठाईवाला से लूज खोवा, शारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट से पेड़ा, न्यू जनता स्वीट्स एंड बेकर्स से खोवा, जगदम्बा बीकानेर स्वीट्स से काजू कतली, कृष्णा स्वीट्स से बेसन लड्डू मीठा महल से पिस्ता बिस्किट एवं बेसन लड्डु, न्यू जनता होटल से कलाकंद का विधिक नमूना लिया गया।

अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश राज एवं संतोष ध्रुव, नमूना सहायक सुजीत मुखर्जी, निधि यादव, होरेन्द्र प्रकाश देवांगन राकेश घिदौड़े की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

दोसा, स्टीम राइस, ब्रेड भी जांच के दायरे में… 
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कैफे बेंगलुरु से मसाला दोसा, न्यू नाईस बेकरी से नाइस ब्रेड के अलावा अन्य दुकानों से नारियल चटनी, छोले और भटोरे, रोज ड्राई फूटस लड्डू, रेड खजूर, वेज सैंडविच का निगरानी नमूना लिया गया। इसी तरह चलित खाद्य प्रायोगशाला से 94 खाद्य नमूना संग्रहित कर मौके पर परीक्षण किया गया। जिसमें 87 नमूने मानक, 05 नमूने अमानक एवं 02 नमूने मिथ्याछाप पाये गये।

पान दुकानों से जब्त हुआ गुटखा… 
जांच टीम इस अपने अभियान के दौरान जय दुर्गा पान मसाला से पान पसंद के 15 पैकेट, पान राज 62 पैकेट और सितार के 53 पैकेट जब्त किया। जिसका अनुमानित मूल्य 26000 हजार रुपए आंका गया है। करीब बीस दिन पहले खमतराई इलाके के रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में 170 बोरी प्रतिबंधित सितार गुटखा बरामद किया गया था। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई थी। मामले में एक खिलाफ खिलाफ ने पुलिस में एफआईआर भी कराई गई थी

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/03/the-chhattisgarh-food-and-drug-administration-team-is-continuously-taking-action-in-raipur-before-holi-read-who-all-are-involved-in-the-investigation/feed/ 0
लक्ष्मी वर्मा के नाम की सीएम साय ने की अनुशंसा…राज्यसभा सीट के लिए हाईकमान ने लगाई मुहर…पढिए राजनीतिक सफर https://cgmp24news.com/2026/03/03/cm-sai-recommends-lakshmi-vermas-name-high-command-approves-her-rajya-sabha-seat-read-her-political-journey/ https://cgmp24news.com/2026/03/03/cm-sai-recommends-lakshmi-vermas-name-high-command-approves-her-rajya-sabha-seat-read-her-political-journey/#respond Tue, 03 Mar 2026 10:53:43 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18223 छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ से खाली होने वाली राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अनुशंसा पर भाजपा हाईकमान ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है

वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर…

बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मु़ड़पार की निवासी लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर बहुत लंबा है. वर्ष 1990 से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने 2000 में रायपुर सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि नियुक्त की गईं. अगले ही साल 2001 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्य समिति की सदस्य चुना गया. इस दायित्व को उन्होंने चार साल तक संभाला.

पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता का फल भी मिला, 2010 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्य समिति (2010 से 2014 तक) के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्य समिति का सदस्य (2010 से 2022 तक ) नियुक्ति किया गया

उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष (2021 से 2025 तक) नियुक्त किया. इसके साथ (2021 से 2024 तक ) उन्हें गरियाबंद संगठन प्रभारी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रवक्ता का भी दायित्व संभाला.

संवैधानिक सफर…

लक्ष्मी वर्मा 1994 में रायपुर नगर पालिका निगम में वार्ड नं. 07 से पार्षद निर्वाचित हुईं. 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं. 2019 में एफएसएनएल स्टील मिनिस्ट्री गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम किया. वहीं 7 अक्टूबर 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य संवैधानिक पद संभाल रही हैं।

सामाजिक पद…

लक्ष्मी वर्मा की केवल राजनीति में ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान है. 1998 में शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1999 में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर से जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2004 में श्रम पुनर्वास समिति जिला रायपुर के सदस्य मनोनीत की गईं. 2009 से मजदूर यूनियन छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ पंजीयन क्र. को 467 की प्रधान संरक्षक हैं।

2011 से कुटुम्ब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य हैं. वहीं 2014 वर्तमान में किसान संघर्ष समिति रायपुर छत्तीसगढ़ के विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया. 2023 से वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद राष्ट्रीय महासचिव हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं।

लक्ष्मी वर्मा की मनवा कुर्मी समाज में अच्छी-खासी पैठ है. 2000 से 2006 तक मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला महामंत्री रहीं. 2006 से 2008 तक समाज की प्रदेश संगठन मंत्री , 2008 से 2010 तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी प्रदेश महिला अध्यक्ष रहीं. वर्तमान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला राष्ट्रीय महासचिव हैं।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/03/cm-sai-recommends-lakshmi-vermas-name-high-command-approves-her-rajya-sabha-seat-read-her-political-journey/feed/ 0
कालों के काल महाकाल पर नहीं होता किसी भी प्रकार के ग्रहण और सूतक का असर..बस भोग पर प्रतिबंध, उज्जैन में दर्शन लगातार जारी… https://cgmp24news.com/2026/03/03/mahakaal-the-lord-of-all-times-is-not-affected-by-any-kind-of-eclipse-or-sutak-only-the-offerings-are-banned-darshan-continues-in-ujjain/ https://cgmp24news.com/2026/03/03/mahakaal-the-lord-of-all-times-is-not-affected-by-any-kind-of-eclipse-or-sutak-only-the-offerings-are-banned-darshan-continues-in-ujjain/#respond Tue, 03 Mar 2026 10:41:48 +0000 https://cgmp24news.com/?p=18220 मध्यप्रदेश/उज्जैन : धार्मिक नगरी उज्जैन में सूतक काल की शुरुआत सुबह 6:20 से हुई, जिसके बाद शहर के अधिकांश वैष्णव मंदिरों में पट बंद किए गए है। कई जगह मंदिर के मेन गेट पर ताले लगाए गए हैं। वहीं मूर्तियों को कपड़े से ढंका गया है। चंद्रग्रहण के समापन के बाद मंदिर का शुद्धिकरण कर पूजन आरती की जाएगी। वहीं धर्मनगरी उज्जैन में मात्र महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

सूतक काल में देवी देवताओं के पूजन पर प्रतिबंध.. 

साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर लगा। जिसका सूतक काल सुबह 6.20 से लगा है। सूतक काल में देवी देवताओं के पूजन पर प्रतिबंध लगा होने के कारण मंदिरों के कपाट को बंद रखा गया है। शहर के छोटे बड़े मंदिरों के पट सुबह 6 बजे से ही बंद किए गए है। इस दौरान मंदिरो में सन्नाटा पसरा हुआ है। उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी पट बंद किए गए हैं।

वहीं भात पूजा पर भी रोक लगाई गई है। मंदिर के पुजारी सुशील शर्मा ने बताया कि सूतक काल में पूजन अर्चना करने का विधान नहीं है। इसलिए मंदिर के पट बंद किए गए हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में शुद्धिकरण की जाएगी, इसके बाद पूजन आरती होगी।

कालों के काल महाकाल… 

वहीं विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन का सिलसिला जारी है। मंदिर में केवल सूतक के चलते भोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही भगवान के स्पर्श पर भी प्रतिबंध है। मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल प्रधान देवता है। कालों के काल महाकाल पर सूतक का असर नहीं होता है। यहां सूतक काल के दौरान भी आरती की जाएगी। केवल महाकाल मंदिर ही ऐसा है, जिस पर किसी भी प्रकार ग्रहण का असर नही होता है, चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/03/03/mahakaal-the-lord-of-all-times-is-not-affected-by-any-kind-of-eclipse-or-sutak-only-the-offerings-are-banned-darshan-continues-in-ujjain/feed/ 0