cgmp24news.com https://cgmp24news.com Sun, 07 Jun 2026 04:31:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://cgmp24news.com/wp-content/uploads/2025/06/cropped-Picsart_24-09-17_10-02-10-640-1-32x32.jpg cgmp24news.com https://cgmp24news.com 32 32 छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट… https://cgmp24news.com/2026/06/07/thunderstorm-and-rain-alert-issued-in-11-districts-of-chhattisgarh/ https://cgmp24news.com/2026/06/07/thunderstorm-and-rain-alert-issued-in-11-districts-of-chhattisgarh/#respond Sun, 07 Jun 2026 04:31:16 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20032 छत्तीसगढ़/रायपुर : गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा. परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. वहीं प्रदेश में लोकल सिस्टम के कारण शनिवार को कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और बादल गरजने की गतिविधियां दक्षिण इलाके में बढ़ सकती है. प्रदेश में शनिवार को चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. देवभोग, बस्तर और नवागढ़ में पानी गिरा. इस बीच प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. वहीं सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, कोप्पल, आनंदपुरम, चेन्नई है. एक सीजनल द्रोणिका सूरतगढ़, रोहतक, रीवा, रांची, कैनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इनके प्रभाव से रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चल सकता है. साथ ही वज्रपात के भी आसार हैं।

 

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/07/thunderstorm-and-rain-alert-issued-in-11-districts-of-chhattisgarh/feed/ 0
LPG का घरेलू सिलेंडर 29 रुपये महंगा…रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ा…आम आदमी पर महंगाई की मार… https://cgmp24news.com/2026/06/07/domestic-lpg-cylinder-becomes-costlier-by-rs-29-kitchen-budget-gets-spoiled-once-again-common-man-hit-by-inflation/ https://cgmp24news.com/2026/06/07/domestic-lpg-cylinder-becomes-costlier-by-rs-29-kitchen-budget-gets-spoiled-once-again-common-man-hit-by-inflation/#respond Sun, 07 Jun 2026 04:13:08 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20029 दिल्ली : घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो कि सात जून से लागू होगी. तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इसके पीछे ईरान संकट है. सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमतों से जूझना पड़ रहा है 7 जून से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी. इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जब वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी और इंटरनेशनल फ्यूल की कीमतें बढ़ गई थीं.

इंडस्ट्री के सूत्रों का तर्क है कि पिछली बढ़ोतरी से घरेलू LPG बिक्री पर हुए नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाई थी. हालिया बदलाव से पहले, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बेचे जाने वाले हर LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था. पहली जून को ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई. इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था. दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलता है.

LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी तेल की कीमतों में व्यापक बढ़ोतरी के दौर के बीच हुई है. मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की दरों में लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है.इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, हालिया बढ़ोतरी के बावजूद ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे उन्हें पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

 

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/07/domestic-lpg-cylinder-becomes-costlier-by-rs-29-kitchen-budget-gets-spoiled-once-again-common-man-hit-by-inflation/feed/ 0
छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर उत्तर प्रदेश में हमला…आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुचीं थी टीम…एक पुलिसकर्मी घायल https://cgmp24news.com/2026/06/07/chhattisgarh-police-team-attacked-in-uttar-pradesh-the-team-had-reached-to-arrest-the-accused-one-policeman-injured/ https://cgmp24news.com/2026/06/07/chhattisgarh-police-team-attacked-in-uttar-pradesh-the-team-had-reached-to-arrest-the-accused-one-policeman-injured/#respond Sun, 07 Jun 2026 03:49:35 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20026 छत्तीसगढ़/रायपुर : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चोर समझ लिया, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस का एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के ईचौली गांव का है। स्थानीय पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से बचने आरोपी ने चोर-चोर चिल्लाया… 

छत्तीसगढ़ के देवनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक प्रकरण में तीन वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों में आकाश, शिवम केशरवानी और उसका एक अन्य साथी शामिल हैं। इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम कौशांबी जिले के ईचौली गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे, जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं सके। बताया गया कि पुलिस टीम ने पहले आरोपी आकाश को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम दूसरे आरोपी शिवम केशरवानी के घर पहुंची। पुलिस जैसे ही उसे पकड़ने लगी, उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

लाठी-डंडों से हमला…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने बिना स्थिति की पुष्टि किए पुलिसकर्मियों को चोर समझ लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस टीम को घेर लिया गया। कुछ ही देर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और बाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार टीम में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल युसूफ खान, सिपाही अजय चौधरी, आरक्षी संदीप सिंह और आरक्षित सत्येंद्र प्रधान शामिल थे।

आरोप है कि शिवम केशरवानी, उसके भाई, रिश्तेदारों और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों को आरोपी को ले जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस दल को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से निकलकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

 

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/07/chhattisgarh-police-team-attacked-in-uttar-pradesh-the-team-had-reached-to-arrest-the-accused-one-policeman-injured/feed/ 0
रायपुर में 10 लाख रुपये की लूट…गैस एजेंसी का सुपरवाइजर जैसे ही कार से नीचे उतरा बदमाशों ने कर दिया कांड https://cgmp24news.com/2026/06/07/10-lakh-rupees-looted-in-raipur-as-soon-as-the-gas-agency-supervisor-got-down-from-the-car-the-miscreants-committed-the-crime/ https://cgmp24news.com/2026/06/07/10-lakh-rupees-looted-in-raipur-as-soon-as-the-gas-agency-supervisor-got-down-from-the-car-the-miscreants-committed-the-crime/#respond Sun, 07 Jun 2026 03:29:03 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20023 छत्तीसगढ़/रायपुर : राजधानी में गैस एजेंसी के एक सुपरवाइजर से करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात उस वक्त हुई जब पुलिस कमिश्नर कंट्रोल रूम में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के डंगनिया का है।

बता दें कि राजधानी रायपुर और उससे लगे क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर यह चौथी बड़ी लूट की वारदात है। इससे पहले अभनपुर में बैंक मित्र से चाकू की नोंक पर लूट हुई थी। टिकरापारा के कमल विहार में युवक से नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली गई थी, जबकि धरसींवा क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर पर हमला कर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। दो आरोपी पकड़े गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी का सुपरवाइजर नगदी लेकर जा रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए लाखों रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई है। लूट की वारदात के बाद पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर है। आरोपियों की तलाश के लिए शहर भर में नाकेबंदी कराई गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

जानकारी के अनुसार, टाटीबंध स्थित एचपी गैस एजेंसी के सुपरवाइजर श्रवण साहू को एजेंसी संचालक ने अग्रसेन चौक स्थित एक पार्टी से भुगतान की राशि लेने भेजा था। श्रवण कार से वहां पहुंचे और करीब 10 लाख रुपये लेकर वापस टाटीबंध लौट रहे थे। इसी दौरान एजेंसी को एक उपभोक्ता ने गैस लीकेज की शिकायत की। संचालक ने श्रवण को ग्राहक का लोकेशन भेजकर रास्ते में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्राहक के घर पहुंचते ही बैग छीनकर भागे लूटेरे…
पुलिस के मुताबिक श्रवण डंगनिया बाजार के पास एक गली में ग्राहक के बताए स्थान पर पहुंचे। कार रोकने के बाद वह नकदी से भरा बैग लेकर नीचे उतरे ही थे कि बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि श्रवण संभल पाते, बदमाशों ने उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीना और तेजी से फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।

वारदात से पहले रेकी करने की आशंका…
जांच अधिकारियों को आशंका है कि बदमाशों को नकदी ले जाए जाने की पहले से जानकारी थी। जिस सटीक तरीके से आरोपियों ने श्रवण को निशाना बनाया, उससे रेकी की आशंका मजबूत हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या किसी ने भुगतान की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। अंदरूनी मिलीभगत या किसी कर्मचारी की भूमिका की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग…
घटनास्थल और उसके आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को भी जांच में लगाया गया है।

जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा : डीसीपी
डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने बताया कि डंगनिया में लूट की घटना हुई है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/07/10-lakh-rupees-looted-in-raipur-as-soon-as-the-gas-agency-supervisor-got-down-from-the-car-the-miscreants-committed-the-crime/feed/ 0
आयुष पांडे का श्रीलंका दौरे के लिए INDIA ‘A’ टीम में हुआ चयन…छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि… https://cgmp24news.com/2026/06/06/ayush-pandey-selected-in-india-a-team-for-sri-lanka-tour-a-big-achievement-for-chhattisgarh-cricket/ https://cgmp24news.com/2026/06/06/ayush-pandey-selected-in-india-a-team-for-sri-lanka-tour-a-big-achievement-for-chhattisgarh-cricket/#respond Sat, 06 Jun 2026 12:17:35 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20017 छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में आयोजित होने वाले मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को भी मौका मिला है।

बता दें कि आयुष के चयन की खबर सामने आते ही प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत ‘ए’ टीम के रूप में मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में लगातार किया प्रभावित…

22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उनकी बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक खेले गए 19 मैचों की 34 पारियों में उन्होंने 1430 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.66 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन है, जो उनकी लंबी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता को दर्शाता है।

दिल्ली के खिलाफ 183 रन की पारी बनी खास…

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई 183 रन की शानदार पारी को उनके चयन की सबसे बड़ी वजहों में माना जा रहा है। इस पारी में आयुष ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया था।

इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने 78 और 49 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

CCPL में रचा इतिहास…

आयुष पांडे इन दिनों छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। बतौर ओपनर वह टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं।

हाल ही में बस्तर बायसन के खिलाफ उन्होंने 147 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 13 चौके और 11 छक्के जड़े। यह CCPL इतिहास का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

इसके अगले ही मुकाबले में उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर शानदार फॉर्म जारी रखी और टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की।

युवा खिलाड़ियों से सजी भारत ‘ए’ टीम…

श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत ‘ए’ टीम में कई उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है।

इसके अलावा टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, एन. जगदीशन, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि यह दौरा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि…

आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के बढ़ते कद और प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य के खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमियों, खेल संगठनों और पूर्व खिलाड़ियों ने आयुष को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। सभी को उम्मीद है कि वह श्रीलंका दौरे पर भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए भारत ‘ए’ टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे भी खटखटाएंगे।

 

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/06/ayush-pandey-selected-in-india-a-team-for-sri-lanka-tour-a-big-achievement-for-chhattisgarh-cricket/feed/ 0
मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर का रायपुर आगमन…  https://cgmp24news.com/2026/06/06/madhya-pradesh-minister-of-state-and-national-vice-president-of-bjp-backward-class-front-krishna-gaur-arrives-in-raipur/ https://cgmp24news.com/2026/06/06/madhya-pradesh-minister-of-state-and-national-vice-president-of-bjp-backward-class-front-krishna-gaur-arrives-in-raipur/#respond Sat, 06 Jun 2026 12:09:37 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20014 छत्तीसगढ़/रायपुर, 06 जून 2026। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गौर दिनांक 07 जून 2026 को रायपुर प्रवास पर रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य मंत्री कृष्णा गौर दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगी तथा अपराह्न 4:00 बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों, पिछड़ा वर्ग समाज के सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने माननीय कृष्णा गौर जी के रायपुर आगमन को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/06/madhya-pradesh-minister-of-state-and-national-vice-president-of-bjp-backward-class-front-krishna-gaur-arrives-in-raipur/feed/ 0
इंदौर में कुत्तों का आतंक…42 लोगो को अलग-अलग इलाकों में कुत्तों ने काटा…16 का अस्पताल में ईलाज जारी… https://cgmp24news.com/2026/06/06/dog-terror-in-indore-42-people-bitten-by-dogs-in-different-areas-16-are-undergoing-treatment-in-the-hospital/ https://cgmp24news.com/2026/06/06/dog-terror-in-indore-42-people-bitten-by-dogs-in-different-areas-16-are-undergoing-treatment-in-the-hospital/#respond Sat, 06 Jun 2026 10:54:59 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20011 मध्यप्रदेश/इंदौर : शहर के सांवेर रोड इलाके में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। डॉग बाईट के चलते 42 लोग घायल हो गए। इनमें डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड और स्थानीय लोग शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, कुत्ता सुबह अस्पताल परिसर में घुसकर अचानक हमला करने लगा और फिर अलग-अलग इलाकों में लोगों को काटता रहा। इसके चलते पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रशासन ने अब तक 23 कुत्तों को पकड़ लिया है लेकिन हमला करने वाला कुत्ता अब तक नहीं पकड़ाया है। नगर निगम की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

16 घायल अस्पताल में भर्ती…
42 पीड़ितों में से 16 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक सीसीटीवी फुटेज में, कुत्ते को रिहायशी इलाके में एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में, कुत्ते ने अचानक सड़क पर चल रही एक महिला पर हमला किया और उसे काट लिया। कुत्ते ने इंदौर में एक ऑफिस के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड को भी काटा और यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हो गई।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप…
स्थानीय लोगों का आरोप है कि, बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। उनका कहना है कि, देरी के कारण लोग कुत्ते का शिकार बने। एक पीड़ित के रिश्तेदार ने कहा, “उसे सुबह-सुबह कुत्ते ने काटा। जब मैं उससे मिलने आ रहा था तो एक और व्यक्ति डॉग बाईट का शिकार हो गया था।

स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट जारी…
नगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब इलाके में कुत्ता पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने अलर्ट भी जारी किया है और निवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/06/dog-terror-in-indore-42-people-bitten-by-dogs-in-different-areas-16-are-undergoing-treatment-in-the-hospital/feed/ 0
टोलागांव : युवती के प्रेम विवाह करने पर समाज के दबंग लोगों ने परिवार वालों से 55 हजार अर्थदंड वसूलकर किया समाज से बहार! https://cgmp24news.com/2026/06/06/tolagaon-when-a-young-woman-married-for-love-the-influential-people-of-the-society-imposed-a-fine-of-rs-55000-on-her-family-and-expelled-them-from-the-society/ https://cgmp24news.com/2026/06/06/tolagaon-when-a-young-woman-married-for-love-the-influential-people-of-the-society-imposed-a-fine-of-rs-55000-on-her-family-and-expelled-them-from-the-society/#respond Sat, 06 Jun 2026 10:38:39 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20008 छत्तीसगढ़/खैरागढ़: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव से एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग सुखराम साहू ने आरोप लगाया है कि उनकी पोती द्वारा प्रेम विवाह किए जाने के बाद उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, कथित तौर पर समाज से बहिष्कार की धमकी देकर उनसे 55 हजार रुपये की राशि वसूली गई और समाज को भोज कराने के लिए भी दबाव बनाया गया।

सुखराम साहू के अनुसार, उनके परिवार की एक युवती ने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसे सामाजिक मुद्दा बनाकर उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि समाज से बहिष्कार की धमकी देते हुए उन पर आर्थिक दंड लगाया गया और 55 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। पीड़ित का कहना है कि इसके अलावा समाज को भोजन कराने का भी दबाव बनाया गया, जिसका पालन उन्होंने किया।

 

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/06/tolagaon-when-a-young-woman-married-for-love-the-influential-people-of-the-society-imposed-a-fine-of-rs-55000-on-her-family-and-expelled-them-from-the-society/feed/ 0
विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर इस मामले में FIR दर्ज… https://cgmp24news.com/2026/06/06/an-fir-has-been-registered-against-mla-devendra-yadav-and-other-nsui-leaders-in-this-case/ https://cgmp24news.com/2026/06/06/an-fir-has-been-registered-against-mla-devendra-yadav-and-other-nsui-leaders-in-this-case/#respond Sat, 06 Jun 2026 10:15:30 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20005 छत्तीसगढ़/बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए, जहां प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से रास्ता बाधित किया और बलवा जैसी स्थिति पैदा की। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौजूद थे। अब इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/06/an-fir-has-been-registered-against-mla-devendra-yadav-and-other-nsui-leaders-in-this-case/feed/ 0
जंगल में सजी थी जुए के फड़ की महफिल… अचानक पहुचीं पुलिस टीम…दो गिरफ्तार https://cgmp24news.com/2026/06/06/a-gambling-party-was-organized-in-the-forest-a-police-team-suddenly-arrived-two-arrested/ https://cgmp24news.com/2026/06/06/a-gambling-party-was-organized-in-the-forest-a-police-team-suddenly-arrived-two-arrested/#respond Sat, 06 Jun 2026 10:08:57 +0000 https://cgmp24news.com/?p=20002 छत्तीसगढ़/बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने दहेजवार जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से नगद और तीन बाइक जब्त किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 5 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दहेजवार गोठान के पास जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस को देख जुआरियों में मची अफरा-तफरी…

पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने दीपक गुप्ता पिता श्रवण साव, निवासी ग्राम दहेजवार और रामप्रसाद पिता केशव, निवासी वार्ड क्रमांक 7 बलरामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य जुआरी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 3 हजार रुपये नगद के साथ घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 89/2026 पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

]]>
https://cgmp24news.com/2026/06/06/a-gambling-party-was-organized-in-the-forest-a-police-team-suddenly-arrived-two-arrested/feed/ 0