छत्तीसगढ़

स्कूल में शिक्षकों की कमी से परेशान बच्चों ने किया सड़क पर प्रदर्शन…स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला…मौके पर पहुंचे…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम खाती में शिक्षकों की कमी से नाराज हाईस्कूल और मिडिल स्कूल के छात्रों ने शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर धरना दिया और स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, बच्चों के प्रदर्शन की ख़बर सुनते ही शिक्षा विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे जहाँ अधिकारियों ने बच्चों को काफ़ी समझाइश दी और जल्द शिक्षक नियुक्त करने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

बतादें कि ग्राम खाती के स्कूल में 400 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं, जो 9 गांवों से आते हैं लेकिन स्कूल में विषय शिक्षक की भारी कमी है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जिससे परेशान बच्चे अपने भविष्य के लिए सड़क पर उतर गए और शिक्षक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

शिक्षा सत्र की शुरुआत में यह दूसरी बार है, जब स्कूली बच्चों ने विषय शिक्षकों की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सरकार के स्कूल और शिक्षक युक्तियुक्तकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के दावो की पोल खोली है वही अब देखना होगा कि कब तक बच्चों को शिक्षक मिल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button