छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर CRPF ने किया नया कैंप स्थापित…नक्सलियों के एंट्री पॉइंट पर अब सुरक्षाबलों का कब्जा

छत्तीसगढ़/सुकमा :  जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य सीमा पर स्थित मरईगुड़ा- गोलापल्ली – किस्टाराम मार्ग में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया गया है। यह कैंप वीरागंगलेर में खुला है। यहीं से दोनों राज्यों के बीच नक्सलियों की एंट्री होती थी। कैंप खुलने से अब सड़कें बनेंगी, विकास काम होगा। साथ ही दोनों राज्यों की सरहद पर नक्सलियों का मूवमेंट थोड़ा कम होगा।

यहां नवीन कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में माओवादियों के अंतरराज्यीय गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आएगी। आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य और मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकान, अच्छी शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार मिलेगा। सुकमा जिले में ही पिछले करीब डेढ़ साल में अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों के कुल 15 नए कैंप खुले हैं। जहां कभी नक्सलियों का डेरा था अब उस इलाके में जवानों ने अपनी पकड़ मजबूत की है। टेकलगुड़ेम, पूवर्ती मुकराजकोंडा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोंडा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम , उसकावाया नुलकातोंग, तुमालभट्टी वीरागंगलेर में कैंप खुला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button