छत्तीसगढ़

तिफरा में 10वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम…परिजन और क्षेत्र के रहवासी इस दर्दनाक घटना से सदमे में…

छत्तीसगढ़/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के तिफरा क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक कक्षा 10वीं का छात्र था घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रूद्र यादव कक्षा 10वीं का छात्र था. वार्षिक परीक्षा में वह पास नहीं हो सका और उसकी सप्लीमेंट्री आ गई थी इसके बाद से वह काफी गुमसुम रहने लगा था। बुधवार को रूद्र के माता-पिता रोजी-मजदूरी पर गए हुए थे और घर में सिर्फ उसकी बहन मौजूद थी इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है परिजन और मोहल्लेवाले इस दर्दनाक घटना से सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button