छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी, पढ़े मौसम का हाल

छत्तीसगढ़/रायपुर : मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी नाउकास्ट के अनुसार यह चेतावनी 5:36 बजे जारी की गई है, जो रात 8:36 बजे तक प्रभावी रहेगी। विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

आंधी के दौरान क्या करें और क्या न करें
क्या करें (Do’s)

वाहन सावधानी से चलाएं और कारों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।

मौसम की ताजा चेतावनियों से अपडेट रहें।

बदलते मौसम पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।

घर के आसपास की ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो तेज हवा से गिर या उड़ सकती हैं।

क्या न करें (Don’ts)
पेड़ों के पास न जाएं और उनके नीचे शरण न लें।

किसी भी तरह की आउटडोर गतिविधि से बचें।

तालाब, झील या अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button