छत्तीसगढ़

रायपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई संपन्न, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर.

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आज राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 9 जून से 21 जून तक पूरे राज्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अभियान चलेगा।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम होंगे। इसमें विभिन्न विभागों और संगठन की भागीदारी से व्यापक आयोजन किया जाएगा।

23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भी विशेष रूप से चलाया जाएगा।

25 जून को आपातकाल दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “इस दिन लोकतंत्र को कुचला गया था, कांग्रेस के काले कारनामे जनता तक पहुंचाए जाएंगे।”

29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ स्तर तक सुनने की व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बैठक में संकल्प से सिद्धि अभियान पर चर्चा हुई और सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button