छत्तीसगढ़

पति ने किया पत्नी और ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी रामचरण शुक्ला निवासी ग्राम बावामोहतरा अपने बेटी ममता को बाईक में बैठाकर बेमेतरा से अपने गांव लौट रहा था कि रास्ते में शहर के मोहभट्ठा वार्ड में ममता का पति देवेन्द्र शर्मा गुंजेरा निवासी अचानक सामने आकर बाइक रुकवाया और चाकू से हमला कर दिया और आरोपी फरार हो गया हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं उन्हें तत्काल ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया जहाँ सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है और पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जब्त किया है वही पुलिस ने इस पूरे घटना का कारण पारिवारिक विवाद होने की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button