खेल

National Kickboxing Championship 2025 का Raipur में आगाज़, देशभर के 1500 प्रतिभागी प्रतियोगिता में होंगे शामिल…

छत्तीसगढ़/ रायपुर : इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन खेल मंत्री टंक राम वर्मा, भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संयुक्त रूप से किया। चैंपियनशिप का आयोजन किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल में स्वागत है। देश के 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी इस आयोजन में शामिल हुए हैं। 1200 खिलाड़ी और 300 अधिकारी सहित कुल 1500 प्रतिभागी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की पहचान खेल के रूप में हो। इसके लिए प्रदेश के 33 जिलों को खेलो इंडिया में शामिल किया गया है। खेल व्यवस्था के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जो बच्चे खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल लाएंगे, उन्हें इनाम और सम्मान दिया जाएगा। पहले स्थान (गोल्ड मेडल) लाने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये दिया जाएगा। दूसरे स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ और तीसरे स्थान वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। खेल जीत के लिए नहीं, ना ही हार के लिए जीवन में खेल जरूरी है खेलने के लिए। मान लें तो जीत, नहीं तो हार है। इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इतने खिलाड़ी आए, सभी ने ठाना होगा हम जीतेंगे। मैं संपूर्ण खिलाड़ी उसी को मानता हूं जो आयोजन में शामिल होता है। एक अच्छे प्लेटफॉर्म की खिलाड़ियों को ज़रूरत होती है। वह प्लेटफॉर्म प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उपलब्ध करा रहे हैं, सुविधा दे रहे हैं। आयोजक को बहुत-बहुत बधाई। देश के 33 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी सिखाएंगे हुनर। 1200 खिलाड़ी, 300 अधिकारी सहित कुल 1500 प्रतिभागी शामिल हुए।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा ने कहा कि यह प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। विजेता लड़ाकों का चयन कर अबूधाबी में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप भेजा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2006 से किकबॉक्सिंग खेल संचालित हो रहा है। राज्य के खिलाड़ियों को अब तक शहीद कौशल यादव पुरस्कार, खेल गौरव, खेल अंकुर और खेल शिखर जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता से पहले सभी खिलाड़ियों का वेट टेस्ट और मेडिकल चेकअप हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button