छत्तीसगढ़

बासागुड़ा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 नक्सली ढे़र…सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार शाम एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही INSAS, SLR राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शाम के समय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अब भी पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button