छत्तीसगढ़

बस्तर में सक्रिय 8 लाख के इनामी माओवादी ने वारंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

छत्तीसगढ़/जगदलपुर : माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना पुलिस के समक्ष बस्तर में सक्रिय इनामी माओवादी मंदा रूबेन उर्फ कन्नन्ना उर्फ मंगन्ना (67 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया है। रूबेन के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है कि बिगड़ती सेहत और अन्य कई कारणों के चलते मंदा रूबेन ने मंगलवार को वारंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। रूबेन दक्षिण बस्तर के वरिष्ठ डिवीजन कमेटी सचिव होने के साथ-साथ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य भी था। आत्मसमर्पण के बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें पुनर्वास नीति के तहत राहत राशि का चेक प्रदान किया।

इस साल अब तक 410 माओवादियों ने किया है सरेंडर…

01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटनाओं में शामिल 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 137 माओवादी मारे गए हैं। इस प्रकार 01 जनवरी 2024 से अब तक माओवादी घटनाओं में शामिल 924 माओवादी गिरफ्तार हुए, 599 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 195 माओवादी मारे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button