छत्तीसगढ़

Babylon Tower Fire Update : ऑफिस और रेस्टोरेंट में फंसे थे 47 लोग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला…

छत्तीसगढ़/रायपुर के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर में भीषण आग लगने से 47 लोग बिल्डिंग में फंसे थे, जिन्हें लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने की है।

घटना की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि शीशे की बिल्डिंग होने की वजह से ख़तरा डबल हो गया था। कुछ जगहों को तोड़कर धुआं को बाहर निकाला गया। अच्छी बात यह रही कि SDM कुमार चौबे तत्काल मौक़े पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम के साथ बेबीलॉन टावर के अंदर गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल में अफ़रातफ़री के बीच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और टैरेस में भेजने का काम किया गया। SDRF, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने कड़ी मेहनत की तभी लोगों की जान बच पाई है।

बता दें कि Babylon Tower के तीसरे माले में आग लगी थी। यह आग बी विंग में लगी, जिसके चलते टॉप फ्लोर ए विंग पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बेबीलॉन टावर के बी विंग में भी कुछ ऑफिस स्थित हैं. वहां भी कुछ लोग फंसे हुए थे. उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button