छत्तीसगढ़

रायपुर : घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों ने किया प्राणघातक हमला…अस्पताल में ईलाज जारी…परिवार सदमे में

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. बीरगांव के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने दो साल की मासूम अनाया पर हमला कर दिया. बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और सिर, गाल और हाथों पर गंभीर रूप से काट लिया घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम घायल बच्ची के इलाज में जुटी है, और सिर की दो जगह सर्जरी की तैयारी चल रही है. बच्ची के पिता गुलाम मुस्तफा, जो ऑटो चालक हैं, और उनका परिवार सदमे में है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि रात में अकेले निकलना मुश्किल हो गया है. कुत्ते सड़कों पर लोगों को दौड़ाते और घेर लेते हैं. बीरगांव में रोजाना 10 से 15 लोग कुत्तों के हमले का शिकार बन रहे हैं. निगम के पास कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी की कोई व्यवस्था नहीं है. साथ ही, सरकारी अस्पतालों में कुत्तों के काटने के बाद लगाए जाने वाले इंजेक्शन की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button