छत्तीसगढ़
धर्मांतरण को लेकर बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने दिया बड़ा बयान…देखिए Video

छत्तीसगढ़/ कांकेर से बीजेपी सांसद अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कहा है जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आयोजित पारंपरिक “ठाकुर जोहरानी” कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है। सांसद ने साफ शब्दों में कहा, “गांव में अवैध प्रार्थना सभा, कब्रिस्तान,चर्च को उखाड़ फेंके, गांवों में हमारे देवी और देवता रहेंगे” सांसद ने ये भी कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। बता दें कि सांसद ने ये बयान कांकेर जिले में आयोजित पारंपरिक “ठाकुर जोहरानी” कार्यक्रम के दौरान दिया। सांसद द्वारा दिया गया ये बयान अब सुर्खियों में है।



