छत्तीसगढ़
सूरजपुर : मोबाइल चलाने से मना करने पर 10वीं की छात्रा ने पी लिया कीटनाशक…

छत्तीसगढ़/ सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मोबाइल चलाने से मना करने से आक्रोशित 10वीं कक्षा की छात्रा ने किटनाशक पी लिया।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव का है. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा (15 वर्षिय) को उसके पिता ने जब मोबाइल इस्तेमाल करते हुए देखा तो उसे डांट लगा दी. मोबाइल छोड़कर पढ़ने के लिए कहा इस बात से गुस्साई नाबालिग ने खेतों में डालने के लिए घर पर रखे गए किटनाशक दवाई (जहर) का सेवन कर लिया। वही तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां समय पर उपचार होने से उसकी जान बचा ली गई. डाक्टरों ने जानकारी दी कि छात्रा खतरे से बाहर हैं।



