छत्तीसगढ़
मुख्य सचिव ने अन्य प्रशासकीय अधिकारियों के साथ शान्ति शिखर का दौरा कर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया…

छत्तीसगढ़/रायपुर, 18 अक्टूबर : आज मुख्य सचिव विकास शील ने प्रशासकीय अधिकारियों के साथ नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्माकुमारीज एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर का अवलोकन कर प्रधानमंत्री के आगमन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
शान्ति शिखर का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण…
ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने उन्हे मुख्य सचिव बनने की बधाई देने के साथ ही पूरे भवन का भ्रमण कराया। प्रधानमंत्री जी शान्ति शिखर के लोकार्पण के बाद मेडिटेशन रूम और मुख्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरान मुख्य सचिव के साथ संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डा. गौरव सिंह और अन्य जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



