छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने लोकार्पण के पहले मुख्यमंत्री शान्ति शिखर में आए…

छत्तीसगढ़/रायपुर, (छ.ग.) 24 अक्टूबर : मुख्यमंत्री आज नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड-शान्ति शिखर में प्रधानमंत्री जी के आगमन और लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वयं पधारे।

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और शिविका दीदी ने उनका स्वागत करने के बाद शान्ति शिखर भवन व सभागृह का अवलोकन कराया।



