छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी रायपुर से दिल्ली के लिए हुए रवाना, मुख्यमंत्री साय और मंत्रिमंडल ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

छत्तीसगढ़/नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। वहीं कॉन्फ्रेंस में हिस्सा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम रायपुर से दिल्ली रवाना हो गए। पीएम की रवानगी के दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और निगम-मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को DGP-IG कॉन्फ्रेंस का सौभाग्य मिला था। तीन दिनों का सफल कांफ्रेंस आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का यहां रुके।

वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले यह कॉन्फ्रेंस दिल्ली में ही आयोजित किया जाता था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में अब इसे देश के अलग-अलग राज्यों में कराया जा रहा है। देश की पुलिसिंग व्यवस्था अच्छी हो इस पर कॉन्फ्रेंस हुआ है। हम 2047 का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवाद के खात्मे में जितने दिन बचे हैं, उससे कम काम बचा है। बस्तर बदल रहा है अब वहां सोशल एक्टिविटी और संसाधनों पर जोर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में आयोजित डायरेक्टर जनरल्स/इंस्पेक्टर जनरल्स ऑफ पुलिस (DGP-IG) की 60वीं अखिल भारतीय कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय था ‘विकसित भारत: सिक्योरिटी डाइमेंशन्स’। समापन सत्र में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग सुधारों पर अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए।

कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन रविवार को पीएम मोदी ने अर्बन पुलिसिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को अवॉर्ड दिया। इसके बाद उन्होंने पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के साथ फोटो सेशन किया और हाई टी में शामिल हुए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुलाकात की। इस मौके की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।” अर्थात सत्पुरुषों का संग जीवन को सार्थक कर देता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button