छत्तीसगढ़

सीएम साय ने प्रेसवार्ता कर बताई छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल की उपलब्धियां।

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो साल की उपलब्धियां बताई। सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने लगातार प्रयासरत हैं।

सीएम साय ने कहा, पिछले सरकार में 18 लाख गरीब लोग आवास से वंचित थे, अपने अधिकारी से गरीब वंचित थे। हमने शपथ लेते ही गरीबों के पीएम आवास की पहली किश्त जारी की और उनके मकान बने। उन्होंने कहा, किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी कर रहे हैं। दो साल का बकाया बोनस भी दिए। कांग्रेस ने भी वादा किया था, उन्हें पांच साल का समय मिला था, लेकिन उन्होंने किसानों का बोनस माफ नहीं किया। 13 लाख किसानों के 3716 करोड़ रुपए देने का काम हमारी सरकार ने किया। हमारी सरकार ने महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त किया है। महतारी वंदन योजना के तहत अभी तक 22वीं किश्त महिलाओं को दे चुके हैं। इसका सीधा फायदा महिलाओं को हो रहा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, तेंदूपत्ते की कीमत 5 हजार रुपए किए गए हैं। चरण पादुका योजना को फिर शुरू किए हैं, ताकि किसानों के पैरों में कोई चोट न लगे। 73 लाख गरीब परिवारों को राशन दे रहे हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों की संख्या 5 लाख 62 हजार से ज्यादा है। इन्हें हर साल 10 हजार रुपए देने का काम किया है। उन्होंने कहा, CGPSC जैसे पवित्र संस्था में पिछले सरकार में घोटाले हुए हैं। दोषियों को दंडित किया जा रहा है। हमारी सरकार में PSC के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। आज PSC में पास छात्र हमसे मिलने आ रहे हैं।

राज्य सरकार ने पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव किया…

सीएम साय ने कहा, देश में कहा जाता है छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। नक्सलवाद से पूरा देश वाकिफ है। 2 साल में डबल इंजन की सरकार के कारण आज हमारे यहां के जवान मुस्तैदी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। गृहमंत्री के मार्गदर्शन में आज नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। नक्सलियों के आत्मसर्पण के लिए हम नीति लाए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को जमीन के साथ-साथ उनके ऊपर घोषित पूरा इनाम भी दिया जाएगा। सरकार ने नियद नेल्ला नार योजना शुरू की है। बस्तर में अब बदलाव देखने मिल रहा। पहले सब बस्तर जाने से डरते थे, वहां अब शांति व्यवस्था आ चुकी है।

लाखों राम भक्त कर चुके और कर रहे अयोध्या दर्शन…

सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार ने 2 साल में अभूतपूर्व काम किया है। प्रभु श्रीराम को हम भाचा मानते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत लाखों राम भक्त अयोध्या दर्शन करके आए हैं। 5 लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा, राजिम कुंभ को हम भव्य रूप प्रदान किए हैं।

नई उद्योग नीति : 8 लाख करोड़ से ज्यादा का मिल चुका बिजनेस

सीएम साय ने कहा, राजधानी रायपुर, बिरगांव आदि को लेकर नया प्रोजेक्ट बनाकर हम काम कर रहे। पिछले साल हमारी सरकार GST कलेक्शन में नंबर रहा था। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति बनाई है। इसकी सराहना पूरे देश में हो रही है। 8 लाख करोड़ से ज्यादा का बिजनेस छत्तीसगढ़ को मिल चुका है। नई उद्योग नीति का लाभ हमको मिल रहा है। अभी तक 10 से 12 हजार लोगों को नौकरी दे चुके हैं। शिक्षा विभाग में तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, रायपुर में एयर कार्गो की सुवधा शुरू हुई है। हम लोग अपने मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू किए हैं। डिजिटल व्यवस्था को भी हमने शुरू किया है।

प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री टंक राम वर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button