खेल

अनामिका चेरपा ने महज 15 बॉल में ठोक डाले 82 रन…छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में बना नया रिकॉर्ड…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में यातायात पुलिस ने दो दिवसीय महिला क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया। जिसमें खिताबी मुकाबले में बीजापुर क्रिकेट जगत के इतिहास में कई रिकॉर्ड को तोड़ने वाला मुकाबला देखा गया। बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी और पुलिस लाइन के महिला खिलाड़ियों के बीच हुए 8-8 ओवर के फाइनल मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनते और टूटे नजर आए हैं।

खिताबी मुकाबले में बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 8 ओवरों में 156 रनों का विशाल स्कोर पुलिस लाइन की टीम के सामने खड़ा कर दिया था। इस मैच का सबसे बड़ा रोमांच यह था कि, स्पोर्ट्स अकैडमी की महिला खिलाड़ी अनामिका चेरपा ने महज 15 गेंदों में 13 छक्कों की मदद से 82 रन ठोक डाले यही नहीं इस खिलाड़ी ने मैच के चौथे ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर बीजापुर क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

अनामिका चेरपा को वूमेन ऑफ द सीरीज किया गया घोषित

बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी की टीम का स्कोर 4 ओवरों में 93 रन था, जो अब तक मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में सबसे बड़ा स्कोर रहा है। अनामिका चेरपा बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी में सॉफ्टबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन की टीम को 100 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर किताबी मुकाबला पर कब्जा करते हुए 12000 नगद और ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही अनामिका चेरपा को वूमेन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया

आत्म समर्पण कर चुकी महिला नक्सलियों ने खेल प्रदर्शन से सबको किया आकर्षित…

यातायात विभाग द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले इस क्रिकेट स्पर्धा में इस वर्ष पहली बार आत्म समर्पण कर चुकी महिला नक्सलियों की टीम को भी शामिल किया गया था। हाथों में बंदूक लेकर जंगलों में घूमने वाली महिला नक्सलियों ने पहली बार क्रिकेट मैदान में बैट और गेंद लेकर उतरी थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हालांकि महिला नक्सलियों की टीम सेमीफाइनल में हार गई। परंतु अपने खेल प्रदर्शन से सबको आकर्षित किया, जिसके चलते बीजापुर एसपी कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत में इन महिला नक्सलियों के क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ़ भी की।

अंतिम मुकाबला स्पोर्ट्स अकादमी और महिला पुलिस लाइन टीम के बीच हुआ 36वें यातायात जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला स्पोर्ट्स अकादमी और महिला पुलिस लाइन टीम के मध्य खेला गया। आठ ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 156 रन बनाए, जिसके जवाब में महिला पुलिस लाइन की टीम 52 रन पर ही सिमट गई।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित…

विजेता स्पोर्ट्स अकादमी टीम को 12,500 रुपये की नगद राशि और आकर्षक कप प्रदान किया गया। उपविजेता महिला पुलिस लाइन टीम को 10,000 एवं कप, तृतीय स्थान प्राप्त जांगला महिला टीम को 7,000 और कप प्रदान किया गया। आत्मसमर्पित महिला टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5,000 का विशेष पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे के हाथों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

ऐसे संभव है सुरक्षित समाज का निर्माण…

कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, खेल से अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि, यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button