छत्तीसगढ़

रायपुर में दो युवतियों को 10 किलो गांजे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक युवती शहडोल की…

छत्तीसगढ़/रायपुर। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम डिवीजन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में दबिश देकर दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

भाठागांव के पास पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा बेचने की फिराक में खड़ी हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घेराबंदी कर संदेह के आधार पर दो युवतियों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

शहडोल के गैंग से कनेक्शन…. 

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष, भनपुरी, रायपुर) और इसरत बानो (21 वर्ष, शहडोल, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इसरत बानो मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गैंग से जुड़ी हुई है. पुलिस अब इन महिलाओं के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस’ खंगाल रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

2026 में अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार…. 

रायपुर पुलिस नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में ही अब तक गांजा तस्करी के 14 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 30 आरोपियों को जेल भेजा गया है. पुलिस ने अब तक कुल 141.768 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये से अधिक कैश, 2 कार और 6 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 83 लाख रुपये से अधिक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button