रायपुर के गुमशुदा युवक की जमीन में दफन मिली लाश…हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान…

रायपुर के गुमशुदा युवक की जमीन में दफन मिली लाश…हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान…
छत्तीसगढ़/रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक व्यक्ति की जमीन में गड़ी हुई लाश मिली है. लाश के हाथ और पैर जमीन से बाहर निकले हुए थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खोदकर बाहर निकाला. पूरा मामला अभनपुर थाना इलाके के भरेंगाभाटा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गांव के कुछ लोग के सुनसान इलाके से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक लाश देखी, जिसके ऊपर मिट्टी डाली गई थी. शव का हाथ और पैर उसके बाहर था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की सूनसान इलाके में जमीन में एक लाश दफन है। इसके बाद पुलिस टीम ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया. शव की पहचान नितेश बत्रा के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके हाथ पर बने टैटू से की गई. वह रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है।
इस सनसनीखेज मामले में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी. पुलिस युवक की तलाश कर रही थी. अब शव मिलने के बाद मामला हत्या में बदल गया है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



