मध्यप्रदेश

उज्जैन में प्रशासन की बड़ी कारवाई…बेगम बाग में 16 अवैध बिल्डिंग जमींदोज, भारी पुलिस फोर्स तैनात, ड्रोन से मॉनिटरिंग

मध्यप्रदेश/उज्जैन। महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने क्षेत्र की 16 अवैध बिल्डिंग को जमींदोज करने की कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई उन भूखंडों पर हुई जो यूडीए की आवासीय योजनाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन धर्म विशेष के लोगों द्वारा व्यावसायिक अतिक्रमण कर लिए गए थे। कोर्ट से स्टे ऑर्डर खत्म होने के बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान यूडीए सीईओ, 50 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान, नगर निगम के कर्मचारी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। आधा दर्जन से ज्यादा पोकलेन और बुलडोजर की मदद से निर्माणों को ढहाया गया। उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। इससे पूर्व में भी 42 बिल्डिंग तोड़ी गई थी।

बता दें कि लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकंठ द्वार के पास से कार्रवाई शुरू की गई है।  उज्जैन विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने व्यावसायिक तौर पर अवैध अतिक्रमण किया था। उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ, 50 पुलिस अधिकारी व जवान, 50 नगरनिगम कर्मी व प्रशासन का अमला मौके पर तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button