छत्तीसगढ़

सिंधी समाज का आध्यात्मिक सम्मेलन पीस ऑडिटोरियम में सम्पन्न..

छत्तीसगढ़/भिलाई 1 अप्रैल:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में सिंधी समाज का आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विशेष छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ब्रह्माकुमार महेश भाई ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा कर सिंध (वर्तमान पाकिस्तान) से माउंट आबू से विश्व के पांचों महाद्वीपों में ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना सेवाओं से सभी को अवगत कराया।

इस सिंधी समाज के आध्यात्मिक कार्यक्रम में समाज से जुड़े पदाधिकारी तथा सदस्यों ने सह परिवार उपस्थित रह कार्यक्रम का लाभ लिया।

भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने बताया कि संस्था की वरिष्ठ राजयोगिनी दादियां और दीदियों ने जो इस यज्ञ संस्था की शुरुआत की वह आज जाती बंधन संस्कृति के बंधनों को तोड़कर पूरे विश्व को एक विशाल वट वृक्ष समान वासुदेव कुटुंब के रूप में शीतल छाया प्रदान कर रहा है।

आपने सिंधी समाज को संस्था के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू राज पर्वत आने के निमंत्रण दिया, जिसे समाज के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों ने बड़ी दीदी जी सो परमात्म निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

सिंधी समाज के सदस्यों का डिवाइन ग्रुप के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिसके पश्चात संस्था के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा के जीवन पर आधारित भाग्यविधाता फिल्म दिखाया गया।

उपस्थित पदाधिकारियों, ब्रह्माकुमार महेश भाई और राजयोगिनी आशा दीदीजी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर इसका अभ्यास कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button