छत्तीसगढ़

रायगढ़ : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर…हादसे में 1 महिला समेत दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़/रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर अमलीडीही गांव के पास हुआ है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button