मध्यप्रदेश

इंदौर : कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर FIR दर्ज…एमजी रोड पुलिस ने दोनों महिला पार्षदों से की पूछताछ

मध्यप्रदेश/इंदौर : कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर FIR दर्ज हुई है। एमजी रोड पुलिस ने इंदौर बजट सत्र के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

दरअसल, भाजपा पार्षदों द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी। इसके अलावा पार्षदों ने पुलिस को वीडियो भी सौंपे थे। सोमवार और मंगलवार को दोनों पार्षदों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। दोनों महिला पार्षदों से घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि, पुलिस ने BNS की धारा 196/1 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने जानकारी दी कि, सोमवार को कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम से पूछताछ की गई थी। मंगलवार को रुबीना इकबाल खान से सवाल – जवाब किए गए। दोनों पार्षदों से आगे भी पूछताछ जारी रहेगी। पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुबीना इकबाल खान ने “मैं किसी के बाप से नहीं डरती” वाले बयान पर माफी मांगी है। हालांकि उन्होंने इस्लाम का हवाला देते हुए यह भी कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें स्वतंत्रता दी है।

फौजिया शेख अलीम की दलील… 
पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर फौजिया शेख अलीम ने कहा कि, उन्हें भारतीय संविधान के तहत धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी मिली है। संविधान के तहत कोई किसी को किसी तरह के गीत गाने पर मजबूर नहीं कर सकता। फौजिया का कहना है कि, वे सदन में गंदे पानी से जुड़ा मसला उठाना चाहती थीं लेकिन भाजपा पार्षदों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

ये है विवाद का कारण… 
दरअसल, 8 अप्रैल को इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में हंगामा हुआ था। फौजिया शेख अलीम देरी से सदन में आईं थीं। प्रश्नकाल में उनके द्वारा सबसे पहले सवाल रखा गया था। लेट आने पर भाजपा पार्षद सुरेश कुडवाड़े ने कहा कि, आप इसलिए लेट आईं ताकि वन्दे मातरम न गाना पड़े। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने हूटिंग शुरू कर दी। फिर रुबीना इकबाल भी विवाद में आ गईं। उन्होंने ने भी वन्दे मातरम न गाने की बात कही।

वंदे मातरम को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल का बयान चर्चा में आ गया था। जब मीडिया द्वारा उनसे सवाल किया गया कि, आपकी ही पार्टी आपके द्वारा वन्दे मातरम नहीं बोलने का विरोध कर रही है तो रुबीना ने कहा था कि, ‘भाड़ में जाए कांग्रेस पार्टी, हम AIMIM को ज्वाइन कर लेंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button