मध्यप्रदेश

मंडला : बड़े ने की छोटे भाई की दर्दनाक हत्या…शव को टुकड़ों में काटकर टैंक में छिपाया

मध्यप्रदेश/मंडला से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दिए। शव के टुकड़े कर उन्हें टैंक में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना अंजनिया चौकी क्षेत्र के कारियागांव ग्राम की है। हत्या करने वाले आरोपी का नाम भूरा साहू है। जिसने अपने भाई आशीष को पहले मौत के घाट उतार दिया। फिर वारदात को छिपाने के लिए शव को टुकड़ों में काटकर टैंक में छिपा दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने टैंक से शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं जो बोरे में भरकर फेंके गए थे। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्या 6 दिन पहले की है। हालांकि इसकी वजह अभी साफ नही हो पाई है। हत्यारे बड़े भाई को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button