पत्नी के किसी और से अफेर का जब पति को पता चला तो पुलिस की मौजूदगी में उठाया ये कदम

मध्यप्रदेश/सिवनी : जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है यहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी को प्राथमिकता देते हुए उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी वो भी पुलिस की मौजूदगी में।
मामला केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अहारवाड़ा का है, जहां निवासी शशांक लखेरा ने थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी पत्नी को उसके प्रेमी जयदीप तिवारी के साथ रहने की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि शशांक की पत्नी और जयदीप के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही थी। दोनों मोबाइल पर घंटों बात करते थे और पति की गैरमौजूदगी में मुलाकात भी करने लगे थे।
जब पति को इस बारे पता चला तो उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो शशांक ने एक अलग ही फैसला लिया। शशांक का कहना है कि जब दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं, तो उन्हें अलग रखने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद शशांक खुद थाने पहुंचा, पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ। वहीं इसे लेकर अब लोगों के बीच चर्चा भी खूब हो रही है। ये एक पति की दरियादिली है, या फिर नीले ड्रम का डर।



