मध्यप्रदेश

BJP सांसद के छोटे भाई ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या…समर्थकों में शोक की लहर…पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश/बुरहानपुर : भाजपा सांसद के छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि खेत में बने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार समेत सांसद के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर-एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने खुदकुशी कर ली। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। यह घटना आज तड़के सुबह लगभग 4 बजे की है, जब वे चुपचाप अपने घर से बाहर निकले थे। बताया गया कि विश्वनाथ पाटिल ने अपने गृह ग्राम बोहरडा में स्थित स्वयं के खेत के कुएं में कूदकर जान दी।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर और एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद ली और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सांसद के भाई के इस आत्मघाती कदम का असली कारण अभी तक अज्ञात बना हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button