जबलपुर : बांध की नहर में नहाते समय तीन लड़किया डूबी…रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

मध्यप्रदेश/जबलपुर। बरगी नहर में नहाते समय पैर फिसल गया और देखते ही देखते पानी में समा गये। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। बांध से नहर का पानी बंद कराया गया है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह पूरा मामला बरगी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बरगी नहर में तीन लड़किया नहाते समय डूब गई। बांध की नहर में नहाते समय अचानक पैर फिसल गया। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना के बाद बरगी बांध से नहर का पानी बंद कराया गया है, ताकि सर्चिंग में आसानी हो सके।
बताया जा रहा है कि यह तीनों लड़कियां शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थीं। गुरुवार को बरगी बांध की नहर में नहाने समय हादसे का शिकार हो गई। वहीं घटना से घर वाले भी परेशान है। फिलहाल एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। नहर में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।



