छत्तीसगढ़

धर्मांतरण को लेकर बस्तर में पास्टर की पिटाई… रेटावंड गांव में रह रहा था ओडिशा का पास्टर…ग्रामीणों का ये आरोप…

छत्तीसगढ़/बस्तर: जिले में धर्मांतरण के आरोप में ओडिशा के पास्टर की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पास्टर पिछले कुछ समय से गांव में रह रहा था और लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहा था। इसको लेकर गांव में बैठक भी हुई, जिसके बाद पास्टर को उसके परिवार के साथ गांव छोड़ने को कहा गया। जब उसने विरोध किया तो गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके का रहने वाला है। पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने परिवार के साथ रेटावंड गांव में रह रहा था। वहीं 2 दिन पहले रविवार को गांव के ग्रामीणों ने मीटिंग रखी थी। जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था।

इस मीटिंग में गांव के धर्मांतरित परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। गांव वालों ने मीटिंग कर पास्टर को गांव छोड़ने कहा। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पास्टर की बेदम पिटाई कर दी। जब मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो फौरन गांव पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत करवाया गया।

वहीं पास्टर ने पुलिस से लिखित शिकायत भी की है। हालांकि, गांव में तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया है। ग्रामीणों की मांग है कि पास्टर अपने गृह राज्य लौट जाएं। पुलिस के मुताबिक, पास्टर ने भी ग्रामीणों को आश्वास दिया है कि वे जल्द ही गांव छोड़ देंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में तनावपूर्ण जैसे हालात नहीं हैं। स्थिति कंट्रोल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button