छत्तीसगढ़

Raipur : 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीबन ढाई लाख छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया। जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।

सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी, बलौदाबाजार के छात्र नरेंद्र कुमार वर्मा और महेश्वरी वर्मा के पुत्र जिज्ञासु वर्मा ने 493 अंक (98.69 प्रतिशत ) हासिल कर पहला स्थान हासिल किया

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। (CGBSE class 12 result) हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

हायर सेकेंडरी परीक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button