CM डॉ. मोहन यादव ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोले- PM Modi के नेतृत्व में बंगाल में बदलेगी दशा-दिशा…

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर CM मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: “सुवेंदु अधिकारी जी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, पहली बार बनी बीजेपी सरकार में पश्चिम बंगाल की दशा और दिशा बदलने जा रही है।” इस बधाई संदेश के साथ CM मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के प्रति मजबूत विश्वास जताया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई ने सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। वह पहले से ही विपक्ष के प्रमुख नेता के रूप में सक्रिय हैं और राज्य में भाजपा की पहली सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर पार्टी के प्रमुख चेहरे बने हुए हैं।



