छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से चंद्रशेखर तिवारी एंव अनिल श्रीवास्तव ने की चर्चा…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से चंद्रशेखर तिवारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं अनिल श्रीवास्तव प्रांतीय संरक्षक छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी से मुलाकात की एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की.

वही छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों की जिसमें सरकारी कर्मचारी निगम मंडल कर्मचारी, संविदा कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कोटवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन गौ सेवक सहित विभिन्न वर्गों के कर्मचारी संगठन से जुड़े हुए कर्मचारियों की मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं मांगों के संबंध में पहल करने का अनुरोध किया जिससे मांग पूरी हो सके और कर्मचारियों का असंतोष दूर हो सके कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगे लंबित है जो की मोदी की गारंटी में शामिल थी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया था अभी पूरा नहीं हुआ है विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button