राजनीति

स्पंज आयरन प्लांट फर्जी एनओसी : पूर्व CM भूपेश बघेल के आरोप पर मंत्री टंकराम वर्मा का पलटवार

छत्तीसगढ़/रायपुर : बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलदा में स्पंज आयरन प्लांट लगाने के लिए ग्राम पंचायत की एनओसी का सहारा लेने के छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोप पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब दिया है. मंत्री ने कहा कि यदि गलत हुआ है, तो उसकी जांच होनी चाहिए. गांव वाले चाहे तो एनओसी दें, न चाहे तो न दें.

दरअसल, एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के देवरी और अलदा के किसानों के साथ प्रेस कांफ्रेस किया था, जिसमें उन्होंने ग्राम अलदा में स्पंज आयरन प्लांट की स्थापना के लिए फर्जी एनओसी का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को कटघरे में खड़ा किया था.

इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल वरिष्ठ नेता हैं. प्लांट लगाने का नियम है. शर्तो का विधान उन्हें मालूम है. क्षेत्र में उद्योग स्थापित करना है, नहीं करना है, यह पंचायत और गांव वालों पर निर्भर करता है.

इसके साथ पेट्रोल-डीजल के लिए प्रदेश के पेट्रोल पंपों में लग रही कतार के बीच मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि वैश्विक संकट के कारण समस्या आ रही है. देश के हित में कम इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां जाने के लिए बस का इस्तेमाल करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button