छत्तीसगढ़

रांची और रायपुर से जुड़े 100 करोड़ निवेश घोटाले में भगोड़े निदेशकों पर अब निवेशकों और व्यापारियों को धमकाने का आरोप…

छत्तीसगढ़ : रांची और रायपुर से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले में नया मोड़ सामने आया है। आसन स्टील्स और आशीर्वाद एसोसिएट्स से जुड़े भगोड़े निदेशकों पर अब निवेशकों और व्यापारियों को धमकाने के आरोप लगे हैं। मामले में रांची सत्र न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद झारखंड पुलिस की विशेष टीम रायपुर में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी समेत कई संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही है।

पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि जब उन्होंने निवेश और उधार की रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाने और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर नुकसान पहुंचाने की बात कही। इस मामले में जिन व्यापारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें रांची की नथानी केमिकल्स, रायपुर के रोहित मित्तल और मुंगेली की कुसुम स्मेल्टर सहित अन्य कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और निवेशकों से मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी तरह की धमकी या दबाव की स्थिति में तुरंत कानूनी सहायता ली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button