छत्तीसगढ़

Raipur रेल मंडल में आज से पर्यावरण दिवस अभियान की शुरुआत…

छत्तीसगढ़/रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में 15 मई से 5 जून 2026 तक पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य रेलवे कर्मचारी यात्रियों और आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता ऊर्जा बचत एवं हरित जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

भारतीय रेलवे सबसे अधिक पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों में भी शामिल है। परिवहन माध्यमों में से रेल सबसे कम ईंधन की खपत और बहुत ही कम कार्बन उत्सर्जन होता है । पर्यावरण संरक्षण के लिए रेलवे, सोलर ऊर्जा का उपयोग वॉटर रीसाइकलिंग जल संचयन, रेलवे परिसरों में वृक्षारोपण पर सघन कार्य करता है।

इसी कड़ी में आज मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों कर्मचारियो को पर्यावरण बचाने के लिए दैनिक जीवन में हर संभव प्रयास करने बदलाव लाने और पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व को समझाते हुए शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर समर कर सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button