भोपाल : AI से नाबालिग छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे थे दो युवक, परेशान छात्रा ने लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़/भोपाल। राजधानी भोपाल में एआई (AI) से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मृतका 11वीं की छात्रा थी…
दरअसल घटना ऐशबाग थाना क्षेत्र की और मृतका 11वीं की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि दो युवक लंबे समय से परेशान कर रहे थे। सोशल मीडिया फोटो AI से एडिट कर वायरल करने की धमकी देते थे। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के बाद उसका पीछा भी करते थे।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
छात्रा ने छोटी बहन को बाहर भेजकर कमरे में फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर थाने का घेराव किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐशबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



