छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक की रायपुर के फार्म हाउस में मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश…

छत्तीसगढ़/रायपुर: राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत से सनसनी फैल गई है। फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना माना थाना क्षेत्र की है।

पुलिस विभाग के विश्वसनीय उच्च पदस्त सूत्रो के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह आज दोपहर अपने विभाग के कुछ साथियों के साथ VIP रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचा हुआ था। इसी बीच शाम करीबन साढ़े 5 बजे के आस पास पूल में डूबने से आरक्षक की मृत्यु हो गई। पुलिस आरक्षक रमाकांत पिछले 2-3 दिनों से थोड़ा परेशान भी चल रहा था, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी अब तक विभाग या फिर परिजनों की तरफ से सामने नहीं आ पाई है।

फिलहाल माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचित कर दिया है। आरक्षक के शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है और सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button