छत्तीसगढ़

कुदरगढ़ देवी धाम में लगी आग… मंदिर परिक्षेत्र में मची अफरा-तफरी…

छत्तीसगढ़/सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में स्थित कुदरगढ़ देवी धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अगरबत्ती के जलने से फैली मंद आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया। आग से मंदिर परिक्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

अगरबत्ती के जलने से फैली आग…

जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने के स्थान के समीप ही अगरबत्ती जलाई जाती है, अगरबत्ती के जलने से फैली मंद आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में रखी गई दान पेटी के समीप पहुंच गई, आग ने धीरे धीरे मनोकामना ज्योति कलश भवन को भी अपने चपेट में ले लिया

आग रोकने के अग्निशामक उपकरणों की कमी सामने आई… 

घटना के दौरान श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। स्थानिय लोगों और मंदिर प्रबंधन की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, मंदिर परिसर के अंदर आगजनी रोकने के कोई उपाय नहीं है। अग्निशामक उपकरणों की कमी और सुरक्षा प्रबंधों का कोई इंतजाम नहीं है। इस घटना के बाद प्रशासन और मंदिर समीति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button