छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का 13 जुलाई से 17 जुलाई तक मानसून सत्र…अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़/ नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा, जो 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच दिवसीय इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है

सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को कई जनहित और समसामयिक मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकार भी अपने विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति को सदन के सामने रखेगी। मानसून के मौसम को देखते हुए खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की समस्याएं, सिंचाई व्यवस्था, समर्थन मूल्य, ग्रामीण विकास और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर सदन में विस्तृत चर्चा होने के आसार हैं।

खाद और बीज का उठेगा मुद्दा… 
प्रदेश के किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने का मुद्दा इस बार प्रमुखता से उठ सकता है। इसके अलावा बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है

विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मानसून सत्र की कार्यवाही 13 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल और विभिन्न शासकीय कार्यों के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button