छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक जारी…

छत्तीसगढ़/ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इस बैठक में सरकार कई अहम मुद्दों पर फैसला ले सकती है। सबसे ज्यादा नजर आगामी विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों और नई स्थानांतरण नीति पर रहेगी। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में 13 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट और विभिन्न संशोधन विधेयकों के प्रारूपों को भी मंजूरी मिल सकती है। मानसून सत्र से पहले सरकार अपने विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।

बैठक में प्रदेश में मानसून की सुस्त रफ्तार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठ सकता है। कई जिलों में बारिश सामान्य से कम होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में धान समेत अन्य फसलों की बोनी, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता और कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button