नरसिंहपुर : भाई के प्यार में कातिल बनी बहन…भाभी की गला दबाकर की हत्या

मध्यप्रदेश/नरसिंहपुर : अवैध संबंध के चलते बहन ने अपने भाई से खूनी खेल की साजिश रच डाली और अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद घर वालों को झूठी कहानी सुनाई। लेकिन झूठ चाहे कितना भी सच्चाई से बोला जाए, उसका सच एक न एक दिन सामने आ ही जाता है। पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला गोटेगांव थाना क्षेत्र के कामोद गांव का है। दरअसल, बीते 10 जुलाई को 30 वर्षीय दुर्गाबाई झिरा को उसका पति भवानी सिंह और ननद सोनिया सिलावट सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि दुर्गा बाई घर पर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन डॉक्टरों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारी गुत्थी सुलझा दी।
रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की तो पता चलता है कि मृतिका की मुंहबोली ननद सोनिया सिलावट के उसके पति से अवैध संबंध थे। दुर्गाबाई दोनों के इश्क में रोड़ा बन रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए सोनिया ने दुर्गाबाई की गला दबाकर हत्या कर दी और इसकी पूरी जानकारी भवानी सिंह को दी।
वारदात के बाद दोनों ने पूरे मामले को छुपा कर मृतिका को अस्पताल ले जाकर कहा कि दुर्गा बाई की घर में गिर जाने से मौत हो गई है। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए आज खुलासा किया और मृतिका की आरोपी ननंद सोनिया सिलावट और पति भवानी सिंह के हत्या का मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।



