मध्यप्रदेश

एमपी विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने किया हंगामा…खाद, बीज, MSP, कर्ज माफी के मुद्दे पर की नारेबाजी

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने किसानों के मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और एमपी के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का मुखौटा पहनकर विधानसभा पहुंचे।

मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा…

एमपी विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के सामने बैठे। खाद, बीज, MSP, कर्ज माफी के मुद्दे पर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस विधायक शिवराज सिंह चौहान, एंदल सिंह कंसाना का मुखौटा लगाए हुए थे।

सीएम बोले- आज इतिहास का अमर दिन…

सीएम डॉ मोहन यादव ने विधानसभा के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज इतिहास का अमर दिन है। यूसीसी और अन्य विधेयक को रखा जाएगा। आज आजादी के बाद का सबसे बड़ा दिन है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि यूसीसी लाया जा रहा है, उसकी जरूरत है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई दी हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने किसानों को लेकर घेरा…

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि सही समय पर सही कदम उठाया गया है। यूसीसी बहुत जरूरी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान परेशान है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, सिर्फ टोकन मिल रहा है। मूंग, गेहूं, सोयाबीन किसान परेशान है। भाजपा सरकार में टोकन ओटीपी का खेल चल रहा है। चुनाव आता है किसानों का वोट मांगा जाता है। किसान की MSP की बात होती है तब भाजपा और उनके मंत्री गायब हो जाते हो।

उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी के मंत्री फाइल, फाइल खेल रहे हैं। खाद को लेकर फाइल पर काम हो रहा है। सोयाबीन पूरा नहीं खरीदा गया। किसानों को फाइलों में उलझा रहे है। सदन में विपक्ष किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेगा। कार्यमंत्रणा समिति में भी हमने इस मुद्दे को रखा है। समिति में कोई सहमति नहीं बनी है। सरकार किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने से भाग रही है। आज प्रदेश का किसान परेशान है।

UCC का विरोध…

कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरिया ने कहा कि यूसीसी (UCC) का डिस्कशन कल होगा। मध्य प्रदेश में तो बहुत पिछड़े हैं, यहां इस कानून की कोई ज़रूरत नहीं है। हम लोग इस बात को स्पष्ट करेंगे कि ये कहां ज़रूरत है, कहा नहीं… इसका विरोध ही नहीं करेंगे, हम इसके कारण भी बताएंग और इसके नुकसान भी बताएंगे। राज्य में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक बराबरी नहीं आ जाती है, तब तक यूसीसी का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

उमंग सिंघार के आरोपों पर पलटवार

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद भी मिल रहा है। जिनको टोकन मिला है उनको खाद मिलेगा।

पहली बार सत्र पूरी तरह से डिजिटल होगा… 

आज सरकार 2 अध्यादेश लाएगी। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं घर स्वराज (संशोधन) अध्यादेश, 2026 पेश होगा। मध्यप्रदेश उपकर (संशोधन) अध्यादेश, 2026 पेश किया जाएगा। 2 ध्यानाकर्षण और 25 याचिकाएं प्रस्तुत होंगी। बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

UCC विधेयक होगा पेश…

सरकार सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक पेश कर सकती है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस के आसार है। सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी।

24 जुलाई तक चलेगा सत्र, 9 विधेयक लाएगी सरकार…

एमपी सरकार 5 दिन के सत्र में 9 विधेयक लाएगी। UCC का प्रस्ताव भी पारित करवाएगी। समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 के ड्राफ्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस-2026 को भी मंजूरी। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक आएगा। निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 को मंजूरी समेत समेत कई अहम बिल सदन में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button