छत्तीसगढ़

ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत भिलाई की औद्योगिक, शैक्षणिक एवं सुरक्षा इकाइयों में संगोष्ठियों का आयोजन

ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत भिलाई की औद्योगिक, शैक्षणिक एवं सुरक्षा इकाइयों में संगोष्ठियों का आयोजन

कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन से बनेगा तनावमुक्त एवं सकारात्मक कार्यस्थल

भिलाई, 13 अगस्त 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के साइंटिस्ट एंड इंजीनियर्स विंग द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत इस्पात नगरी भिलाई की विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक एवं सुरक्षा इकाइयों में “कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन” विषय पर विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।

संगोष्ठियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिकाओं बीके अंजलि, बीके प्राची एवं बीके तारीका दीदी ने कहा कि जिस स्थान पर हम प्रतिदिन 8 से 12 घंटे कार्य करते हैं, वह केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि सृजन और व्यक्तित्व निर्माण का स्थान भी है। इसलिए कार्यस्थल को परिवार की भावना से जोड़ते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने सहकर्मियों के प्रति अपनत्व, सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए। छोटे पद पर कार्य करने वाले अथवा अधीनस्थ कर्मचारी को भी केवल पद के आधार पर नहीं, बल्कि एक सहकर्मी के रूप में सम्मान देना चाहिए।

कार्यस्थल के वातावरण को सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी, तनावमुक्त एवं सकारात्मक बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। व्यक्तिगत जीवन हो या कार्यस्थल, वास्तविक परिवर्तन केवल परिस्थितियों के बदलने से नहीं, बल्कि अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाने से आता है। उन्होंने कहा कि स्व-प्रबंधन ही तनाव प्रबंधन है और सकारात्मक जीवन की वास्तविक कुंजी भी यही है।

वक्ताओं ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन, परिवार, मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन बनाए रखने के लिए राजयोग एवं सकारात्मक चिंतन को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

यह अभियान भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल, एसएमएस-2 एवं कोक ओवन, एनएसपीसीएल, सीआईएसएफ थर्ड बटालियन, उतई तथा भिलाई के विभिन्न सेवा केंद्रों में आयोजित संगोष्ठियों के माध्यम से आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रमों में एनएसपीसीएल के ईडी नील कुमार शर्मा, भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी पवन कुमार तथा दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित विभिन्न संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगोष्ठी में दिए गए सुझावों को अपने कार्यस्थल एवं व्यक्तिगत आचरण में अपनाने का संकल्प लिया।

*छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में अभियान के माध्यम से जागरूकता*

ज्ञात हो कि पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में राज्यपाल रमन डेका द्वारा किया गया था। यह अभियान छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न कार्यक्षेत्रों एवं संस्थागत इकाइयों तक पहुंचकर संगोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, तनावमुक्त जीवन एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जन-जागरूकता का कार्य कर रहा है।

प्रेषक:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
राजयोग भवन, सेक्टर-7, भिलाई, छत्तीसगढ़, भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button