मध्यप्रदेश

भोपाल : लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मध्यप्रदेश/भोपाल : 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और इसके बाद परेड की सलामी ली। वही प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड की सलामी ली।

तिरंगे की रोशनी से जगमगाए सरकारी भवन… 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल समेत मध्य प्रदेश के प्रमुख सरकारी भवनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। शहर में कई जगहों पर राष्ट्रीय पर्व को लेकर विशेष सजावट की गई है।

बालाघाट में पहली बार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मनाया आजादी का जश्न… 

बालाघाट में इस बार स्वतंत्रता दिवस का समारोह खास रहा। करीब 35 साल से चली आ रही नक्सली समस्या से मुक्ति के बाद पहली बार आत्मसमर्पित नक्सली भी जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल हुए और देश के राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बने।

बालाघाट में कलेक्टर कुमार सत्यम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में सीआरपीएफ, हॉक फोर्स, जिला पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट और शौर्यदल के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना बालाघाट में बदलते माहौल की एक अहम तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों से प्रभावित रहे इलाके में अब राष्ट्रीय पर्व के मौके पर मुख्यधारा से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने की तस्वीर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button