छत्तीसगढ़

“मन की बात” से जनजातीय गौरव को नई ऊर्जा, मोदी जी के विचारों से सशक्त हो रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान

“मन की बात” से जनजातीय गौरव को नई ऊर्जा, मोदी जी के विचारों से सशक्त हो रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान

मनोरा (जिला जशपुर): सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा जनजाति के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुना।

खोकसो, बेंजोरा कोरवा बस्ती, विकासखंड मनोरा, जिला जशपुर में विशेष रूप से पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति के परिवारों के साथ श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया।

इस अवसर पर कोरवा परिवारों, वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए संस्कृति संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया।

वनांचल की पावन धरती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश — *लोकल के लिए वोकल, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण* — जन-जन में नई ऊर्जा, जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव जागृत कर रहा है।

श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि पहाड़ी कोरवा जनजाति की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति उनका आत्मीय संबंध और उनकी परंपराएँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ग्राम, हरित पर्यावरण और आत्मनिर्भर जनजातीय समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हम सभी विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती शारदा परधान, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री श्यामलाल भगत, पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री गोविन्द राम भगत जी, अवसर पर राजपुरोहित केदार महाराज जी एवं परमहंस अग्रज जी, अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष श्री विकास परधान, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष श्री भजु नन्दन नायक, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष श्री रंजीत भगत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री श्री सतीश मिंज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री वासुदेव भगत सहित कोरवा भाई-बहन, वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणजन एवं भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मन की बात का संदेश, जन-जन का विश्वास —
जनजातीय गौरव से आत्मनिर्भर भारत का प्रकाश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button