छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार…27 श्रद्धालु हुए घायल…

छत्तीसगढ़/बलौदा बाजार : गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन गुरुवार 3 सिंतम्बर को हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम में दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। दुर्घटना में वाहन सवार 27 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाई गई और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कसडोल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

दो घायल जिला अस्पताल रेफर… 
घायलों में से 2 लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है। फिलहाल अन्य घायलों का इलाज कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button