छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को मिली केंद्र सरकार से बड़ी आर्थिक सौगात…केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 182 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।

दिल्ली/छत्तीसगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सौगात मिली है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए, जहां रबी फसल की तैयारियों समेत कृषि क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए 182 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
रबी फसल की तैयारियों पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रबी सीजन की तैयारियों और केंद्र की कृषि योजनाओं को प्रदेश में प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर मंथन किया गया। किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने पर फोकस…
बैठक में दलहन और तिलहन फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों को बेहतर कृषि व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
छत्तीसगढ़ में कृषि अभियानों को मिलेगी मजबूती…
182 करोड़ रुपये के आवंटन से प्रदेश में कृषि से जुड़ी योजनाओं और अभियानों को गति मिलने की उम्मीद है। ‘विकसित संकल्प अभियान’ और ‘खेत बचाओ अभियान’ को भी इससे मजबूती मिलेगी। सरकार का फोकस कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने पर है।



